कैंसर मरीजों को निशुल्क परामर्श 23 को

हरिद्वार

कैंसर रोग के मरीजों का 23 अप्रैल को निशुल्क परामर्श मिलेगा। राजीव गांधी कैंसर संस्थान नई दिल्ली की महिला रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ और गंगा प्रेम हॉस्पिटल के कैंसर पीड़ा निवारण विशेषज्ञ की ओर से सती कुंड के समीप स्थित हरिद्वार मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में निशुल्क परामर्श देंगे। रोटरी क्लब रानीपुर के अध्यक्ष सागर मनचंदा ने बताया कि निशुल्क जांच शिविर में परामर्श के साथ-साथ ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन माप एवं महिलाओं के सरविक्स कैंसर का पूर्व सूचक टेस्ट पैप स्मीयर एवं स्तन कैंसर आदि की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *