परशुराम जन्मोत्सव मनाया
रुड़की। बेहडेकी सौदाबाद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने भी शिरकत की। उन्होंने जनता से अपील की कि हमें भगवान परशुराम के बताए हुए मार्ग में चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज में आगे आने की जरूरत है। उन्होंने प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्या को लेकर कहा यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है।
