रंगदारी मांगने का मामला गलत निकला
रुड़की। तीन दिन पूर्व थाने में रंगदारी और फिरौती मांगने का एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी गाली गलौज, मारपीट, धमकी देने का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस जांच में रंगदारी व फिरौती मांगने का मामला फर्जी पाया गया। थानाध्यक्ष दीप कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व कस्बा निवासी व्यक्ति ने एक व्यक्ति पर रंगदारी व फिरौती मांगने का मामला दर्ज कराया था। दूसरे पक्ष के देवबंद उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति ने एक महिला सहित तीन लोगों पर गाली गलौच, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। दोनों ओर से क्रास मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। एसओ ने बताया कि जांच में फिरौती व रंगदारी मांगना गलत पाया गया है। मामला दोनों ओर से गाली गलौच व मारपीट करने का पाया गया है।
