पिथौरागढ़ ने चमोली को 110 रनों से हराकर पहली जीत पाई

 

हल्द्वानी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की अंतरजनपदीय सीनियर लीग जारी है। पिथौरागढ़ ने लीग में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए चमोली को 110 रन से हराया। वहीं, पौड़ी टीम ने भी ऊधमसिंह नगर-बी टीम को करारी शिकस्त दी। चकलुआ के कॉर्बेट मैदान पर हुए पहले मुकाबले में ऊधमसिंह नगर-बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 102 रन बनाए। रजत श्रीवास्तव ने सबसे अधिक 37 रन बनाए। पौड़ी के शुभम फर्स्वाण ने 3 और पंकज कंडारी ने 2 विकेट झटके। पौड़ी ने लक्ष्य को 22वें ओवर में 7 विकेट शेष रहते प्राप्त कर लिया। पौड़ी के सौरभ चौहान ने 34, हिमांशु नेगी ने 32 रन बनाए। जीएनजी मैदान में खेले गए दूसरे मुकाबले में पिथौरागढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 49 ओवर में 306 रन बनाए। धर्मेंद्र ने 102 और जीवन मेहता ने 51 रनों की बदौलत टीम को मजबूती दिलाई। चमोली के गिरीश रतूड़ी ने 5 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चमोली की पूरी टीम 37वें ओवर में ही 197 रन बनाकर ढेर हो गई। अंपायरिंग विजय आर्या, सुरेंद्र कपकोटी, सुधांशु, जितेंद्र सिंह व स्कोरिंग नीरज पनेरू और रविंद्र जोशी ने की। यहां सीएयू के पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, संयुक्त सचिव सुरेश सोनियाल, अल्मोड़ा सचिव हर्ष गोयल, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, किशन अनेरिया, आनंद बिष्ट, नीरज डसीला, गिरीश मेलकानी, नीरज भट्ट, नरेंद्र अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *