एएमएन व एसडीएम सदर को तत्काल सरकारी नाले व खाले को बेचने से रोके के आदेश

देहरादून

नगर निगम की अनुराग चौक नाले के समीप पांच बीघा भूमि पर भू माफियाओं द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किये जाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय पार्षद अमिता सिंह ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। एडीएम ने तत्काल प्रभाव से एएमएन व एसडीएम सदर को तत्काल सरकारी नाले व खाले को बेचने से रोके के आदेश दिये गये हैं। यहां क्षेत्रीय पार्षद अमिता सिंह ने बताया कि नाले पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है वह नगर निगम की भूमि है और आखिरकार किसने कागज दिये है और उनके नगर निगम वार्ड संख्या 36 के अंतर्गत उपरोक्त शासकीय भूमि राजस्व अभिलेखों में खाला श्रेणी के रूप में वर्तमान राजस्व अभिलेखों खतौनी में निरंतर दर्ज चली आ रही है जिस पर कुछ भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर प्लाटिंग का कार्य किया जा जा रहा है जिसकी राजस्व विभाग व नगर निगम विभाग की संयुक्त समिति गठित कर मौके पर सीमांकन करने के आदेश दिये जाये। उन्होंने बताया कि ग्राम कांवली के खतौनी खाता संख्या 2850 के भूमि खसरा नंबर 753/3 रकबा 3560 हैटेयर भूमि खला श्रेणी में अंकित भूमि का सीमांकन व चिन्हीकरण संयुक्त रूप से किया जाये और उचित आदेश के साथ मौके पर सीमांन होने तक यथा स्थिति के ओदश दिये जाये। इस अवसर पर अन्य क्षेत्रवासी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *