आईएचएम देहरादून के प्रधानाचार्य डॉ0 जगदीप खन्ना व एचओडी फूड प्रोडक्शन मनीष भारती ने की राज्यपाल से भेंट    

देहरादून।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में आईएचएम  देहरादून के प्रधानाचार्य डॉ0 जगदीप खन्ना व एचओडी फूड प्रोडक्शन मनीष भारती ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को संस्थान द्वारा मिलेट्स पर किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने उगाए जाने वाले प्रमुख मिलेट्स, उनकी उपयोगिता व आईएचएम  द्वारा मिलेट्स से बनाए जा रहे विभिन्न प्रकार के खाद्य उत्पादों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि ‘‘मिलेट्स’ जिसे हम मोटा अनाज भी कहते हैं, पौष्टिकता से भरपूर होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद भी हैं। कोरोना के बाद सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो गए हैं और वे मिलेट्स खाद्य पदार्थों को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिलेट्स एक पौष्टिक और स्वादिष्ट सुपर भोजन है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में मिलेट्स अनाज के उत्पादन की अच्छी संभावनाएं हैं, इसे आगे बढ़ाने के विशेष प्रयास किये जाने चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि संस्थान मिलेट्स को आगे बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को इससे होने वाले फायदों के बारे में बतायें। उन्होंने कहा कि मिलेट्स की पैदावार में किसानों को कम लागत में अच्छा मुनाफा मिलता है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन की जरूरत है, जिससे वे मोटे अनाजों का अधिकाधिक उत्पादन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *