न्यायालय में पैरवी के लिए मांगा सहयोग

बागेश्वर

उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के बीच मंथन हुआ। आशीर्वाद भवन में रविवार को आयोजित बैठक मनोज जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपनल कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। न्यायालय में चल रहे कुंदन सिंह बनाम उत्तराखंड राज्य सरकार के बीच पैरवी करने की मांग की गई। जिसके लिए कर्मचारियों से सहयोग मांगा गया। उन्होंने कहा कि बीते आठ सितंबर से मामले में बहस चल रही है। जिससे कर्मचारियों में जोश और उत्साह है। बैठक में कमल गढ़िया, गणेश गोस्वामी, पूरन भट्ट, मनीष शर्मा, दीपक आर्य, किशन राम, चंद्र शेखर जोशी, प्रवीण कुमार, वंदना , दिनेश नगरकोटी, अक्षय कुमार, भगवत परिहार, सुंदर सिंह मेहता, राजेंद्र गढ़िया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *