नर्सिंग अधिकारियों ने उठाई एकीकरण की मांग

देहरादून

उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के नर्सिंग अधिकारियों के नर्सिंग कैडर का एकीकरण करने की मांग की है। नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन की ओर से इस संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी नर्सेज का एकीकरण करने की मांग की है। विदित है कि स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग में मर्जर के बाद कई नर्सेज सीनियर हो गए हैं। इस वजह से अब स्वास्थ्य विभाग के नर्सेज एसोसिएशन ने सभी नर्सेज का एकीकरण करने की मांग की है। नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन की अध्यक्ष मीनाक्षी जखमोला ने कहा कि दोनों विभागों में नर्सेज का एकीकरण कर दिया जाना चाहिए। इससे अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के संचालन में आसानी होगी। इस दौरान उन्होंने नर्सेज अधिकारियों को सीधी भर्ती में 5400 ग्रेड वेतनमान दिए जाने के साथ ही एसोसिएशन की अन्य सभी मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में महासचिव कांति राणा, विद्या चौबे, वीर कौर, इंदु शर्मा आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *