कोर विवि में हुआ कैम्पस टू कॉर्पोरेट कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार। रुड़की स्थित कोर विवि में छात्र- छात्राओं के लिए दो दिवसीय कैम्पस टू कॉर्पोरेट कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कुलाधिपति जेसी जैन, डॉ. बीएम सिंह, एसपी पांडे ने किया। कार्यवाहक कुलपति डॉ. बीएम सिंह ने छात्रों को प्लेसमेंट के लिए आवश्यक स्किल के बारे में बताया और प्लेसमेंट की प्रक्रिया के बारे मे चर्चा की। कुलाधिपति जेसी जैन ने छात्रों के साथ अपना अनुभव साझा किया। एक्सपर्ट ट्रेनर्स नितिन मोहन आर्या ने कम्युनिकेशन स्किल्स पर, हमद हसन ने प्रजेंटेशन पर रिचा चावला ने पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर कार्यशाला में अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन राकेश मार्कस ने किया। इस मौके पर दिव्या मिश्रा, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *