महामंत्री बनने पर किया स्वागत
हरिद्वार। पार्षद प्रिंस लोहट को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। नवनियुक्त जिला महामंत्री प्रिंस लोहट ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित समाज के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया जाएगा। स्वागत करने वालों में विनय श्रोत्रीय, आकाश कुमार, चंदन कुमार, मनीष कुमार, कुलदीप, आशु, अरुण, रोहित, मनोज, साहिल, आदर्श, करण, राजन, अर्जुन, कार्तिक, अभिषेक, दीपक, गौरव, सौरव, प्रदीप प्रिंस, मोहित, उदय आदि शामिल रहे।

