दो पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। दन्या पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान फुलयी जागेश्वर निवासी जगदीश राम पुत्र स्व. केशव राम के कब्जे से दो पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई। मौके पर पुलिस शराब को सील कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज गिरफ्तार किया।

