उपजिला चिकित्सालय सोमेश्वर में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

अल्मोड़ा। राजकीय उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर में गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें साईं अस्पताल हल्द्वानी के अनेक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 258 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में हृदय रोग, लीवर, न्यूरो, यूरो आदि मरीजों ने जांच कराई। तथा ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की निःशुल्क जांच और निःशुल्क औषधि वितरित की गई। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मोहन सती ने बताया कि साईं अस्पताल में अब आयुष्मान तथा गोल्डन कार्ड से निःशुल्क कूल्हा प्रत्यारोपण तथा हृदय रोग से मरीजों का छल्ला प्रत्यारोपण और अन्य उपचार भी किया जा रहा है। जबकि यूनिट हेड डॉ बृजेश बिष्ट ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप पर्वतीय क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे। शिविर में डॉ प्रमोद जोशी, डॉ मोहन सती, डॉ संजय नेगी, डॉ सुधीर गुप्ता, डॉ आनंद नारायण तिवारी तथा डॉ अजय बजाज ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *