पुलिस ने किया 110 लोगों का सत्यापन

श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने नगर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 110 से अधिक बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि सत्यापन के लिए एसएसआई संतोष पैथवाल के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी। जिनके द्वारा पुलिस क्षेत्र के टम्टा मोहल्ला, श्रीकोट, खिर्सू और देहलचौरी में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान बाहरी प्रदेशों/ जिलों के रहने वाले फड़ रेडी मजदूर और नौकरी आदि से जुड़े लोगों का सत्यापन किया गया है। साथ ही मकान मलिकों से भी किराएदारों का सत्यापन करवाने का अनुरोध किया गया। अभियान में एसआई रणवीर रमोला, एसआई वेद प्रकाश, एसआई लक्ष्मण सिंह कुंवर व संदीप आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *