किशोरी ने की आत्महत्या, वजह साफ नहीं

हरिद्वार

शहर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुराना औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी नरेंद्र रावत ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रुम को लोधामंडी में एक किशोरी के आत्हत्या कर लेने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक परिजन उसे जिला अस्प्ताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान आरती (16 वर्ष) पुत्री तेजपाल के रुप में हुई। वह अपनी मां ईश्वरी देवी एवं बड़ी बहन के साथ रहती है। रोजाना की तरह मां-बहन कंपनी में ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान किशोरी ने साड़ी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *