गुजरात में होगा अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का सम्मेलन
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का द्विवार्षिक सम्मेलन गुजरात में होगा। बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का 29 वां द्विवार्षिक सम्मेलन 11 से 13 मई 2023 तक गांधीनगर में प्रस्तावित है। जिसमें जनपद के 25 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे,जिसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जाएगी।
