श्रद्धालुओं से की मंदिरों में पौधरोपण करने की अपील
पिथौरागढ़। पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रहे नरेश चंद ने मंदिरों में पूजा-अर्चना को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से पौधरोपण करने की अपील की है। उनका कहना है कि फूल मंदिरों के सौंदर्यीकरण का कार्य करते हैं। साथ ही इनसें आसपास में सकारात्मक वातावरण भी रहता है। उन्होंने लोगों से मंदिर आवाजाही के दौरान एक फूल अवश्य लगाने को कहा।
