जाखपंत की दो छात्राओं का हिम ज्योति आवासीय स्कूल में चयन

पिथौरागढ़। जाखपंत प्राथमिक विद्यालय की दो छात्राओं का चयन देहरादून के हिम ज्योति आवासीय स्कूल के लिए हुआ है। इससे विद्यालय में खुशी की लहर है।
मंगलवार को प्रधानाध्यापिका पुष्पा पंत ने बताया बीते फरवरी माह प्रवेश के परीक्षा हुई थी। जिसमें विद्यालय की आस्था पंत और खुशी चंद ने परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। बीते माह दोनों का साक्षात्कार हुआ। सोमवार को परिणाम जारी हुआ है। जिसमें दोनों को सफलता मिली है। दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाध्यापिका को दिया है। अभिभावकों ने बताया प्रधानाध्यापिका के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र-छात्राएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कहा कि वर्ष 2018 से विद्यालय के 13 छात्र-छात्राओं का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए भी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *