श्री सिद्धबली पीठ का मेला व वार्षिक उत्सव की तैयारी पूर्ण
कोटद्वार
विधायक व महंत दिलीप सिंह रावत ने कहा है कि श्री सिद्धबली पीठ का मेला व वार्षिक उत्सव पर हर वर्ष होता है। अभी सबसे पहले गर्भ गृह में प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में होता है और यज्ञ अनुष्ठान, झंडे, प्रतीक, सांगल आदि का पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रम के अलावा भजन संध्या होती है। बडे़ संत, ऋषि व धार्मिक गुरूओं का पदार्पण होता है उनके द्वारा सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए व सनातन धर्म का उसके प्रचार प्रसार करने के लिए प्रवचन किये जाते है। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर पूरी व्यवस्था कर ली गई है और अन्य स्थानों से फोर्स मंगाई गई है जिससे हमारा मेला निर्विध्न संपन्न हो सके।

