कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को आप ने बताया नौटंकी
हरिद्वार (ईएमएस)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इकबालपुर शुगर मिल में कॉन्ग्रेस के धरने प्रदर्शन को नौटंकी बताते हुए इसे लोकसभा चुनाव की तैयारी बताया। आप नेता ने कहा क्योंकि लोकसभा चुनाव को एक वर्ष से भी कम समय रह गया है। सभी नेता हरिद्वार को मन मुताबिक सीट मानते वे अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष से किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। लेकिन उसकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। अब हरीश रावत और उमेश शर्मा अलग-अलग धरना प्रदर्शन कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। यदि किसानों की समस्याओं को सही समय पर रखा होता तो आज धारने की नौबत नहीं आती। उत्तराखंड में भी कांग्रेस की रावत सरकार रही है, तब उन्होंने मिलो से किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान क्यों नहीं कराया। आज किसान फसलों के समर्थन मूल्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है।

