स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई

चम्पावत। बीपीएड एमपीएस प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक और उच्च प्रावि में व्यायाम शिक्षकों की तैनाती की मांग की। गुरुवार को संगठन से जुड़े लोगों ने हर प्राथमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षकों की तैनाती वर्षवार व वरिष्ठता के आधार पर करने, शरीरिक शिक्षा विषय को एक से 12 तक अनिवार्य विषय बनाने और आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने की मांग की। यहां नरेश जोशी, विपिन पुनेठा, सुरेश जोशी, भगवती प्रसाद गहतोड़ी और कैलाश जोशी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *