1.70 लाख घन मीटर की खनन निकासी हुई
चम्पावत। शारदा खनन क्षेत्र में 1.82 के सापेक्ष 1.70 लाख घन मीटर की निकासी हो गई है। सरकार को खनन निकासी से वर्तमान तक 5.48 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। निकासी लक्ष्य पूरा होते ही खनन निकासी कार्य बंद हो जाएगा। डाउन स्ट्रीम में इस वर्ष फरवरी माह से खनन निकासी कार्य शुरू हुआ था। गुरुवार को शक्तिमान यूनियन के अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा खनन निकासी का लक्ष्य पूरा होने से पहले ही निकासी लक्ष्य को बढ़ाने के लिए सर्वे कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पहले ही खनन निकासी कार्य में देरी हुई है। जिस कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है।
