रानीमाजरा में हर घर जल योजना का पानी सड़कों पर बह रहा
हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव रानीमाजरा में पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क पिछले एक माह से खस्ता हाल पड़ी हुई है। उधर लीकज के कारण पीने के पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीण सड़क पर गिरकर जख्मी हो रहे है। शिकायत के बाद भी ठेकेदार व संबंधित विभाग मौन है।
गांव रानीमाजरा में हर घर जल योजना के अंतर्गत डाली गई पानी की पाइप लाइन के चलते जगह-जगह से सड़क को उखाड़ दिया गया है। विभाग की ओर से ठेकेदार को दिए गए कार्य की सुध लेने वाला भी कोई अधिकारी मौजूद नहीं है। ग्रामीण रामस्वरूप, जितेंद्र, मनोज, राजकुमार, कुलदीप, दीपक सिंह, सुशील, बबलू, राजू, प्रधान प्रतिनिधि चरण सिंह चौहान ने बताया पिछले दो माह से ठेकेदार व उसके कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे है। और गांव में सड़क को जगह-जगह से उखाड़ा हुआ है। सड़क में डाली गई पानी की लाइन भी कई स्थानों पर लीकेज हो रही है जिससे हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो यह है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क व पानी की लाइन की मरमत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वही, ग्राम प्रधान विजयता चौहान ने का कहना है कि विभाग द्वारा ठेकेदार को टेंडर दिया गया है। लेकिन ठेकेदार व संबंधित विभाग अधिकारी कार्य पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अमित सैनी ने बताया विभाग को सूचना दी गई है ठेकेदार जल्द लाइन की मरम्मत कर सड़क को ठीक करेगा।
