स्ट्रीट लाइट टूटकर पोल पर लटकी, ग्रामीण परेशान

हरिद्वार। धनपुरा ग्राम पंचायत के गांव में लगवाई गई स्ट्रीट लाइटें अधिकांश खराब पड़ी है। कई लाइटे टूटकर पोल पर लटक गई है। कुछ लाइट ठीक कराने के लिये उतारी गई थी जो दोबारा पोल पर नहीं लगाई गई है। स्ट्रीट लाइट न जलने के कारण गलियों में अंधेरा बना रहता है। ग्रामीणों ने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराने की मांग की है।
ग्रामीणों में शमशाद अली, राकेश कुमार, मोहम्मद सलीम, दीपक, शमशाद, दिलशाद, जाबिर, राजीव, सचिन, नितिन, रहमान, रोहन सिंह, सलीम अहमद, राशिद, जहिर, राजेश कुमार, उप ग्राम प्रधान तंजीम अली ने गांव में स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराने की मांग की है। पूर्व ग्राम प्रधान राखी राणा ने बताया गांव में लगाई गई लाइटों की देखरेख ग्राम सचिव के पास होती है। ग्राम विकास अधिकारी सचिन यादव ने बताया खराब पड़ी लाइटो की लिस्ट बनाकर कंपनी को भेजी गई है। लाइटों को जल्द बदल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *