धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया भगवान नाग देवता मंदिर नौगांव में मेला
देहरादून
भगवान नाग देवता मंदिर ग्राम सभा नौगांव में भव्य मेला धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर नागदेवता की डोली का नवनिर्माण किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी व नागदेवता उपासक पंडित देवाशीष नौटियाल ने बताया कि यह एक पौराणिक परम्परा है यहाँ पर बहुत सालो बाद नाग देवता का नव निर्माण नाग देवता की डोली बनाई गई। कहा जाता है कि बहुत सालांे पहले नौगांव ग्राम मंे बूटकोट मंे नाग देवता की डोली जाती थी तो जैसे ही नाग देवता की डोली नाग देवता के प्रांगण मे पहुंची तो कोई गुजर गया था तो गांव वालों को यह बात डरावनी लगती थी तो एक बार सब गांव वालों ने नाग देवता के अवतारी से पुछवाया तो कहा गया की आप सब लोग मिलकर नाग देवता की नव निर्माण डोली बना सकते हैं। तो सभी लोगांे ने मिलजुल कर यह ठाना की डोली का निर्माण करेंगे। उन्होंने बताया कि यह निर्माण बीते रोज भगवान नागदेवता के आशीर्वाद से पूर्ण कर लिया गया है और लोगों की आस्था डोली पर लगने लगी है जिससे की किसी भी प्रकार का कोई नुकसान न हो और सभी ग्रामीणों पर भगवान नागदेवता का आशीर्वाद हर समय बना रहे। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी व नागदेवता उपासक पंडित देवाशीष नौटियाल कि जो भक्त यहां पर मन्नत लेकर आता है तो उसकी सारी मनोकामनायें पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को या जहां पर चौकी लगती है वहां पर जिसमंेे चावल देख कर भक्त की सारी समस्या का निवारण किया जाता है। इस अवसर पर लगाये गये मेले में बड़ी संख्या में गांव के नागरिकों के साथ ही साथ आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल रहे।

