नेशनल पावर लिफ्टिंग में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन

देहरादून।

तमिलनाडु (त्रिची) में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नेशनल में प्रथम स्थान प्राप्त कर संगीता राणा ने स्ट्रॉन्ग वूमेन का खिताब भी हासिल किया। महिला वर्ग में अंचल भिस्त (हरिद्वार), नीर (हरिद्वार), संगीता राणा (हरिद्वार) और विनीता नौटियाल (ऋषिकेश) ने गोल्ड जीता। साक्षी पोद्दार और पूजा शर्मा (हरिद्वार) ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में राहुल कुमार (हरिद्वार), दिशांत (हरिद्वार), आदित्य (देहरादून) ने ब्रांज मेडल जीता। संजय सक्सेना (देहरादून), कृष्ण (हरिद्वार) ने सिल्वर और प्राण्य (हरिद्वार) ने गोल्ड मेडल जीता। मास्टर वूमेन स्टेट ट्रॉफी भी उत्तराखंड ने अपने नाम की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *