अब ‘संचार सारथी पोर्टल से ब्लॉक करवा सकेंगे सिम

देहरादून

दूर संचार विभाग के ‘संचार सारथी पोर्टल के लांचिंग पर राजपुर रोड स्थित यूनिट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव ने वर्चुवली पोर्टल के बारे में बताया। विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अशोक कुमार रावत ने बताया कि पोर्टल पर टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहकों के लिए अनेक सुविधाएं हैं। यदि किसी का मोबाइल चोरी या गुम हो जाता है तो तत्काल पोर्टल में जाकर सिम को ब्लॉक कर सकता है। इसके लिए एफआईआर की कॉपी डाउनलोड करनी होगी। साथ ही मोबाइल का आईएमईआई नंबर याद होना चाहिए। मोबाइल मिलने पर सिम को अनब्लॉक भी किया जा सकता है। इसके साथ पोर्टल से यह भी पता चल जाएगा कि आपके नाम पर कितने कनेक्शन चल रहे हैं, यदि कोई फर्जी कनेक्शन चल रहा है तो उसे बंद करवाया जा सकता है। इस मौके पर विभाग के अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, अमित रावत, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *