देवभूमि उत्तराखंड विवि में युवाओं को मिला तकनीकी सोच विकसित करने का मंच

देहरादून।

आधुनिक युग में सपनों की उड़ान में अगर बेहतर तकनीक के पंख लगे हों तो कामयाबी जरूर मिलेगी, लेकिन इसके लिए छात्रों में तकनीकी सोच विकसित करनी होगी। ये बात तकनीकि शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने मंगलवार को मांडूवाला स्थित देवभूमि उत्तराखंड विवि के टेक्नो फेस्ट नवधारा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को तकनीकी सोच विकसित करने का नया मंच देते हैं। जहां तक शिक्षा की बात है तो धीरे-धीरे शिक्षा में तकनीक का समावेश बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम में यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने नवधारा स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही छात्रों के तकनीकी हुनर की प्रशंसा की और कहा कि देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी का नवधारा मंच छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने छात्रों द्वारा तैयार वर्किंग मॉडल्स को देखा और उनकी प्रशंसा की साथ ही देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के प्रयास को छात्रों के लिए काफी उपयोगी बताया। इस दौरान लगभग 50 टीमों ने हिस्सा लिया और अपने हुनर को प्रदर्शित किया। इस दौरान वैज्ञानिक सुशील कुमार, शोध विशेषज्ञ डॉ. नवनीत कुमार, आईआईटी रुड़की के प्रोफ़ेसर डॉ. इंद्रदीप सिंह, प्रोडक्शन हेड राकेश कुमार, सीनियर आर्किटेक्ट डॉ. रवि तोमर ने निर्णायक के रूप में तीन विजेता घोषित किए । अंत में विजेताओं को पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपये तक की धनराशि दी गई। इस दौरान कुलाधिपति संजय बंसल, उपकुलाधिपति अमन बंसल,कुलपति डॉ. प्रीति कोठियाल, उपकुलपति डॉ. आरके त्रिपाठी, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एके जायसवाल, रजिस्ट्रार डॉ. पंकज राणा, डीन ऑफ़ एकेडेमिक्स अफेयर्स डॉ. संदीप शर्मा, डीन छात्र कल्याण प्रकोष्ठ प्रो. दिग्विजय सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *