रात में डीजे बजाने पर 20 हजार का चालान

पिथौरागढ़

नगर में रात दस बजे बाद डीजे संचालित करने पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों का 20 हजार का चालान काटा है। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बीते रोज एसआई दिनेश चंद्र बिष्ट ने नगर में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टकाना निवासी अंकित गढ़कोटी और एंचोली में आठगांवशिलिंग निवासी रोहित कुमार निर्धारित समय बाद भी डीजे संचालित करते हुए पाए गए। पुलिस ने दोनों का दस-दस हजार का चालान काटा है। टीम में हेड कांस्टेबल पंचानन मंडल, कुंदन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *