29 मई व 30 मई को बीरपुर, गढ़ी कैंट देहरादून में होगा स्पर्श पेंशन जागरूकता अभियान एवं आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून

ले0 कर्नल जी0एस0 चन्द (अ0प्रा0) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून ने अवगत कराया है कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय देहरादून क्षेत्रान्तर्गत सशस्त्र सेनाओं के समस्त पूर्व सैनिकों/सैनिक विधवाओं/आश्रितों को सूचित किया जाता है कि रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन), मेरठ की स्पर्श टीम के द्वारा 29 मई 2023 से 30 मई 2023 को प्रेक्षागृह (आॅडिटोरियम) बीरपुर, गढ़ी कैंट देहरादून में स्पर्श पेंशन जागरूकता अभियान एवं आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त क्रम में पूर्व सैनिकों/सैनिक विधवाओं/आश्रितों से निवेदन है कि, स्पर्श पेंशन संबंधी समस्याओं/विसंगतियों के निस्तारण हेतु निर्धारित तिथि एवं नियत स्थान पर सैन्य दस्तावेजो (डिस्चार्ज बुक, पीपीओ,पूर्व सैनिक/सैनिक विधवा पहचान पत्र), आधार कार्ड, बैक पास बुक, मोबाईल फोन, ई-मेल आईडी के साथ प्रतिभाग करने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *