जी-20 डेलिगेस्ट के लिए बेहद पुख्ता होगी परमार्थ निकेतन की सुरक्षा

देहरादून

मुनिकीरेती में प्रस्तावित जी-20 समिट के लिए पुलिस पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम करेगी। खासकर परमार्थ निकेतन में जी-20 डेलिगेस्ट की ओर से की जाने वाली गंगा आरती के लिए एसडीआरएफ, जल पुलिस व फायर कर्मियों को सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ घाटों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को डीजीपी अशोक कुमार ने सुरक्षा बैठक ली। डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा के साथ ही यातायात के लिए पुख्ता इंतजाम रखे जाएं, ताकि कहीं जाम की समस्या पैदा ना हो। उन्होंने यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में एडीजी डा. वी मुरूगेशन, एपी अंशुमन, आईजी गढ़वाल केएस नगन्याल, डीआईजी देहरादून दिलीप कुंवर, एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे, एसएसपी टिहरी नवनीत भुल्लर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *