शिवालिक नगर सामुदायिक केंद्र के चुनाव कराए जाने की मांग
हरिद्वार
भाजपा शिवालिक नगर मंडल के महामंत्री रविकांत गुप्ता ने महाप्रबंधक मानव संसाधन बीएचईएल को पत्र भेजकर शिवालिक नगर सामुदायिक केंद्र का चुनाव कराए जाने की मांग की है। कहा कि 2021 में सामुदायिक केंद्र के सचिव की कोरोना महामारी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जिसके बाद सामुदायिक केंद्र की प्रबंधकारिणी भंग होनी चाहिए थी और तीन महीने के अंदर चुनाव होने चाहिए थे। लेकिन तब से लेकर आज तक चुनाव नहीं कराए गए हैं। सचिव के बिना सामुदायिक केंद्र की प्रबंधकारिणी मनमाने ढंग से काम कर रही है। ऐसे में शिवालिक नगर सामुदायिक केंद्र की प्रबंधकारिणी के चुनाव जल्द से जल्द कराए जाने की आवश्यकता है।

