गुरुकुल कांगड़ी आर्य समाज के प्रधान बने प्रो. प्रभात

हरिद्वार

  गुरुकुल कांगड़ी विवि के प्रो. प्रभात कुमार को सर्वसहमति से आर्य समाज गुरुकुल कांगड़ी का प्रधान चुना गया है। विवि के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सभागार में हुई बैठक में आर्य समाज के महामंत्री रमेश चन्द्र ने चुनाव की घोषणा की। जिसमें प्रो. श्रवण कुमार शर्मा को सदन की सहमति से चुनाव अधिकारी बनाया गया। जिसमें सर्वसहमित से आर्य समाज के प्रधान पद पर प्रो. प्रभात कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। यह भी प्रस्ताव पारित हुआ कि महामंत्री रमेशचन्द्र व कोषाध्यक्ष अमित धीमान पूर्ववत कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर प्रो. अम्बुज कुमार शर्मा, प्रो. ब्रह्मदेव, प्रो. सुरेन्द्र त्यागी, प्रो. विनय विद्यालंकार, प्रो. सुचित्रा मलिक, प्रो. विवेक कुमार गुप्ता, डॉ. बबलू आर्य, डॉ. अजय मलिक, प्रमोद कुमार, प्रकाश चन्द्र तिवारी, हेमन्त सिंह नेगी, अनिरूद्ध यादव, नरेन्द्र मलिक, दीपक वर्मा, मनोज, अरूण पाल, सुधाकर, किशन कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *