रुड़की में नाला सफाई को लेकर जमकर हंगामा

रुड़की

आजाद नगर से रहीमपुर की ओर जा रहे नाले की सफाई के लिए पहुंची नगर निगम टीम को ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने जबरदस्त हंगामा कर काम रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त से भी ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया। जल भराव से निपटने के लिए नगर निगम की ओर से नालों की जेसीबी से सफाई कराई जा रही है। गुरुवार को दोपहर बाद नगर निगम की टीम आजाद नगर से रहीमपुर की ओर जा रहे नाले की सफाई के लिए पहुंची। रहीमपुर गांव नगर निगम से सटा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप था कि नगर निगम से निकलने वाला पानी गांव में डालने की तैयारी है। पहले ही पानी के कारण उनकी फसल खराब हुई है। गांव में पानी आने से वह पानी जमा हो जाएगा। इससे बीमारियों का खतरा भी रहेगा। ग्रामीणों ने हंगामा कर काम रुकवा दिया और जेसीबी के आगे खड़े हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *