रक्षामंत्री लखनऊ में संभाल रहे अटल की विरासत: ब्रजेश

 

-राजनाथ सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 51 किलो लड्डू ने लगाया भोग

लखनऊ,

  1. भारत सरकार के रक्षामंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के 72वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बाल्मीकि समाज की ओर से 51 किलो लड्डू तथा मिल्क केक काटकर उनकी दीघार्यु होने की कामना की गई। बालू अड्डे तिराहे पर गत शनिवार की शाम उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य राम सिंह बाल्मीकि, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, भाजपा के वरिश्ठ नेता अमित पुरी और पूर्व मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने मिल्क केक काटकर लड्डू वितरित करके रक्षामंत्री राजनाथ सिंहकी लम्बी आयु होने की कामना की। उपमुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री के दीघार्यु होने की कामना करते हुए कहा कि अटल बिहारी बाजपेई जी की विरासत को वो सभांल रहे हैं, अटल जी ने जो सपना लखनऊ के लिए देखा था वे उसे साकार करने में लगे हुए हैं। कार्यक्रम आयोजक राम सिंह बाल्मीकि ने कहा कि उन्होनें सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है लखनऊ में विकास कार्यां को अधिक गति दी है। उनकी सांसद विकास निधि से अनेकों का कार्य लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में कराये जा रहे हैं। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, राम सिंह बाल्मीकि, वरिष्ठ नेता अमित पुरी, अवधेश गुप्ता छोटू, रजनीष गुप्ता, रामशंकर गुप्ता, अजय महर्षि, रिंकू बाल्मीकि, दुर्गेश बाल्मीकि, चंद कुमार, कमल बाल्मीकि, राजू कश्यप, कुंदन गौतम, कपिल कष्यप, विषाल बाल्मीकि, संतोष बाल्मीकि, कंचन बाल्मीकि आदि कार्यकर्ताओं ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके दीघार्यु होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *