सहारनपुर के युवक का शव गंगनहर से मिला

 रुड़की

सहारनपुर के गागलहेड़ी से पांच दिन पहले लापता युवक उवैश का शव रुड़की में रेलवे पुल के पास गंगनहर से बरामद हुआ। उसके छोटे भाई की गंगनहर में तलाश की जा रही है। गागलहेड़ी क्षेत्र के मल्ली गांव निवासी उवैश (18) बीती 14 मई को लापता हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस और परिजन जुटे हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि उवैश के छोटे भाई ने उसे मेहवड़ पुल के पास गंगनहर में धक्का दे दिया था। पुलिस उसके छोटे भाई को हिरासत में लेकर उवैश की तलाश में कलियर आई थी। उवैश की तलाश में उसके साथ पुलिस गंगनहर के किनारे पहुंची तो अपना हाथ छुड़ाकर वह गंगनहर में कूद गया। थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि 14 मई से लापता उवैश का शव बरामद कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर यूपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब उवैश के छोटे भाई की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *