गो तस्करी के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

 रुड़की

साल 2021 में कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भंनेडा स्थित एक मकान में गोकशी की सूचना पर छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस और मांस काटने के औजार आदि बरामद किए थे। पुलिस ने उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को गांव में छापा मारकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम नौशाद, शमशाद तथा शाबान निवासी ग्राम टांडा भंनेडा कोतवाली मंगलौर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *