पति पर गला दबाने के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

शराब के नशे में धुत होकर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी ने इस संबंध में पति के खिलाफ थाना कनखल में मुकदमा दर्ज कराया है। मोनिका रैना निवासी परमधाम आश्रम के समीप का आरोप है कि पति राजेश रैना उसका उत्पीड़न करता है। आरोप है कि उसके पति ने शराब के नशे में उसके साथ गाली गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया। शोर बचाने पर पड़ोस की एक महिला मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद वह पति के चंगुल से निकलने में कामयाब रही। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *