महिला से छेड़खानी में ठेकेदार गिरफ्तार
रुद्रपुर
महिला ने ठेकेदार पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के अनुसार 18 दिसंबर को मीना बाजार में लेबर का कार्य करने गई थी। वहां ठेकेदार राजमिस्त्री इमरान निवासी ग्राम बघौरी ने उससे छेड़खानी की। शोर मचाने पर आसपास के मजदूर भी आ गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

