उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने मेधावी को सम्मानित किया

रुड़की

उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से सीबीएससी बोर्ड में 10वीं में बेहतरीन प्रदर्शन पर अर्थव अरोड़ा को सम्मानित किया गया। उसे स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। महासभा की महानगर महिला अध्यक्षा पूजा नंदा ने उसे सम्मनित किया। संजीव मेहंदीरत्ता ने कहा कि अर्थव ने पूरे समाज में अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। प्रियंका मेहंदीरत्ता ने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जिनके जीवन का एक लक्ष्य होता है। पंजाबी सभा के युवा उपाध्यक्ष सार्थक अरोड़ा और समीर गांधी ने कहा कि सभी छात्रों को अपने जीवन में लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए। महानगर महामंत्री पंकज नंदा ने कहा कि अर्थव ने अपनी मेहनत से लक्ष्य हासिल किया है। भरत कपूर और परीक्षित सचदेव ने पूरे परिवार को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *