लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : डॉ निशंक
रुड़की
हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का भगवानपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डॉ. निशंक ने कहा कि पार्टीकार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। भाजपा युवा मोर्चा घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं के बारे में बताएं। मौके पर भाजपा रुड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय गोयल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव कौशिक, मास्टर सत्यपाल, अमन त्यागी, भानु कौशल, अजय गोयल, विराट गोयल, सत्येंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

