अश्लील फोटो वायरल करने पर दो पर मुकदमाअश्लील फोटो वायरल करने पर दो पर मुकदमा
रुड़की। दो लोगों ने मिलकर गांव की महिला और एक अन्य ग्रामीण के फोटो एडिट कर एकसाथ जोड़ा और उसे अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर महिला के पति ने दो पर मुकदमा दर्ज कराया है। लक्सर कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की कि गांव का एक युवक उससे रंजिश रखता है। उक्त युवक देह व्यापार का रैकेट चलाता है। उसने सोशल मिडिया पर ग्रुप बना रखा है, जिसमें कई महिलाओं के फोटो डाले हैं। आरोप है कि युवक ने कहीं से शिकायतकर्ता की पत्नी का फोटो लिया और इसे गांव के दूसरे व्यक्ति के फोटो के साथ एडिटिंग कर अश्लील बनाने के बाद उसी ग्रुप में डाल दिया। ग्रुप के सदस्य आजम निवासी गाधारोणा (मंगलौर) ने फोटो वहां से कॉपी कर दूसरे ग्रुप में डाल दी। इसके बाद फोटो वायरल हो गया। शिकायतकर्ता के किसी रिश्तेदार ने फोन कर उसे इस बारे में बताया।

