कार बेचने के नाम पर दोस्त को लगाया लाखों का चूना
रुड़की
बैंक का ऋण चुकाए बिना दोस्त के साथ धोखाधड़ी कर उसकी कार बेच दी। एसपी देहात के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। जीएमएस रोड देहरादून निवासी प्रह्लाद ने एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से उसकी दोस्ती थी। उसने आरोपी को बताया कि वह सेकंड कार खरीदना चाहता है। कोई कार उसकी नजर में हो तो बताए। इस पर आरोपी ने कहा कि वह अपनी कार बेचना चाहता है। आरोप है कि आरोपी ने उसे अपनी कार दिखाई और 27 लाख रुपये कार के नाम पर वसूल लिए। पीड़ित ने बताया कि उसने बैंक का अनापत्ति प्रमाण पत्र आरोपी से मांगा तो वह टालमटोल करने लगा। कुछ दिनों के बाद उसने एक बैंक का कूटरचित मैसेज भेजा।

