भाजपा किसान मोर्चा की हुई बैठक

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की मंडल स्तरीय कार्यसमिति की बैठक जागेश्वर मंडल के आरतोला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी किसान मोर्चा हरीश परगाई ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। यहां किसान मोर्चा जिला महामंत्री हरीश बिष्ट, जिला मंत्री किसान मोर्चा लक्ष्मण सिंह गैडा, मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, बलवंत सिंह गैड़ा, महेंद्र सिंह मेहरा, गोपाल सिंह बिष्ट, जीवन सिंह, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा हीरा सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मालती बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन पंकज पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *