अल्मोड़ा में 1555 ने छोड़ी सचिवालय सुरक्षा संवर्ग की परीक्षा

अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित सचिवालय सुरक्षा संवर्ग की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर नगर में सात केंद्र बनाए गये थे। इसमें कुल पंजीकृत 2315 अभ्यर्थियों में 760 ने परीक्षा दी, जबकि 1555 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे रविवार को परीक्षा सुबह 11 से दिन में एक बजे तक पहली पाली में संपन्न कराई गई। परीक्षा से पूर्व जिले के सभी केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट ने बताया कि नगर के सात केंद्रों में परीक्षा संपन्न कराई गई। जहां पंजीकृत 2315 अभ्यर्थियों में 760 ने परीक्षा दी, जबकि 1555 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *