अलग-अलग हादसों में तीन की मौत

रुड़की। मंडावर गांव के पास सब्जी से भरी ट्रैक्टर ट्राली में रोडवज बस ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। वहीं, इमलीखेड़ा मार्ग पर सोलानी पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। गांव हसनपुर मदनपुर के ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सब्जी भरकर भगवानपुर मंडी में बेचने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह मंडावर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही हिमाचल रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक मांगेराम (50) की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली में बैठे राजू, मनीष, कर्म सिंह और मनीष घायल हो गए। पुलिस ने घायलों ने अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रैक्टर चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में लिया है। इमलीखेड़ा बाईपास मार्ग पर सोलानी पुल के समीप बाइक सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को 108 सेवा के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सद्दाम (30) और मुदस्सीर (32) निवासी सिरचंदी को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *