सफाई कार्यों में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करे सरकार

देहरादून। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं उठाई गई। इसमें सफाई कार्यों में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की मांग पुरजोर ढंग से उठाई गई।
ऋषिनगर में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ठेकेदारी प्रथा जल्द समाप्त होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रदेश के सभी विभागों में कार्यरत संविदा आउटसोर्स और मोहल्ला समितियों में काम कर रहे सफाई कर्मियों को भी नियमित किया। नगर निकायों में दस हजार कर्मचारियों की भर्ती की जाए। बैठक में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग गठन करने का मांग उठी। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री धर्मपाल घाघट, राष्ट्रीय सचिव मदन मोहन वाल्मीकि, प्रदेश महामंत्री दिनेश चमन वाल्मीकि, सतपाल, मदन वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकि, राजीव राजौरी, विनोद कुमार घाघट, राजेंद्र मचल, सुरेश कुमार, सुधीर कुमार, नीतू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *