पीएम किसान सम्मान निधि नहीं मिलने से किसान परेशान
रुड़की। झबरेड़ा के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं मिल पा रही है। उनका कहना है कि कई बार अधिकारियों से मिलने पर भी इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। किसान यशवीर सिंह, राजपाल सिंह, सुखबीर सिंह, भोला सिंह, अश्वनी कुमार, रकम सिंह, नितिन कुमार, सुखा सिंह, जयपाल सिंह, धर्मपाल सिंह आदि का कहना है कि सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। उन्होंने तहसील रुड़की में संबंधित विभाग में अपना आधार कार्ड, जमीन की खाता खतौनी की नकल तथा बैंक खाता नंबर जमा करा था। उस समय उनकी सम्मान निधि शुरू हो गई थी लेकिन उन्हें लगातार दो किस्त नहीं मिल पायी हैं।

