रेल मंत्री दें इस्तीफा
रुड़की। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उड़ीसा में रेल दुर्घटना में सैंकड़ों लोगों की मौत के लिए रेलवे की लापरवाही सामने आ रही है। रेलवे पिछले दिनों से वंदे भारत रेल के उदघाटन और महिमा मंडन में व्यस्त है। जबकि भारत में रेलवे की ट्रैफिक व्यवस्था मनमोहन सिंह सरकार के दौर में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए पहले पायदान पर पहुंच गई थी। आज तीन तीन रेल टकरा रही हैं। सरकार रेलवे की व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाए उदघाटन में व्यस्त है। यही कारण है कि रेलवे से बहुत बड़े पैमाने पर अधिकारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्त ले रहे हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग की गई।

