भागीरथी महोत्सव में कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

हरिद्वार। धर्मनगरी में आयोजित चार दिवसीय अंतराष्ट्रीय शास्त्रीय, नृत्य एवं संगीत के ‘भागीरथी महोत्सव में देश के विभिन्न विधाओं के कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। महोत्सव में विभिन्न कलाकार टाउन हॉल और विजडम ग्लोबल स्कूल के ऑडीटोरियम में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। कलाकारों ने मां गंगा को अपनी प्रस्तुति दी। मुंबई, कोलकाता आदि जगहों से आए कलाकारों ने कत्थक, भरतनाट्यम, लोकनृत्य एवं क्लासिकल की प्रस्तुति की। महोत्सव का आयोजन कृष्ण प्रिया कथक केंद्र की अध्यक्ष उपासना तिवारी और सचिव अभिषेक त्रिपाठी द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *