जमीनों पर हुए अवैध कब्जे छुड़ाने के लिए सेलाकुई धरना शुरु

विकासनगर

एकता एंटी करप्शन के कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई में सरकारी और गैर सरकारी जमीन पर जबरन किए जा रहे कब्जे को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर भी अवैध कब्जा करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। रविवार को सेलाकुई में धरना दे रहे एकता एंटी करप्शन के राष्ट्रीय महासचिव आकिल अहमद ने कहा कि सेलाकुई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जमीनों पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इसमें सरकारी जमीन के साथ ही लोगों की निजी जमीन भी शामिल हैं। गरीब लोगों की जमीन पर कब्जा उसे खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार तहसील प्रशासन से इसकी शिकायत की जा चुकी है, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि राज्य गठन के बाद से ही सेलाकुई और आसपास के क्षेत्र में जमीनों पर कब्जा करने का गोरख धंधा चल रहा है। इस गोरख धंधे का शिकार गरीब जनता हो रही है, जिनके पास अपनी आजीविका चलाने लायक ही जमीन है। उस जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर जमीन मालिक को जबरन बेदखल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी नाप भूमि पर हुए सभी कब्जों को हटाने के बाद ही धरना प्रदर्शन समाप्त किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में राजू तोमर, जगदीश शर्मा, अभय यादव, हरिदर्शन शर्मा, मौ. शहजाद, अलीम खान, संतोष, मौसम राम, देवेंद्र, अमन, अहमद इकबाल, शाहिद, इब्राहिम, मेहताब आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *